पल्लेदारों की समस्याओं के हल के लिए कमेटी का गठन

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़, 9 मार्च:(अर्चना सेठी) पंजाब की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पल्लेदारों के आर्थिक विकास प्रति दृढता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अहम नेतृत्व में, पंजाब सरकार के सामने आने वाली चुनौतियों का सक्रिय रूप से समाधान करने के लिए वचनबद्ध है क्योंकि यह गेहूं और धान के सीजन को सफलत बनाने में अहम भूमिका निभाते है।

 

आज यहां मंत्रियों की समिति, जिसमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और सांजी पल्लेदार मजदूर यूनियन पंजाब में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

 

 बैठक के दौरान एक कमेटी बनाने का अहम फैसला लिया गया। इस कमेटी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वित्त एवं निर्माण विभाग, पल्लेदार यूनियन के प्रतिनिधियों एफ.स.आई के प्रतिनिधि एवं कानूनी विशेषज्ञ शामिल होंगे जो पल्लेदारों की समस्याओं की पहचान कर निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News