बीड़ी नहीं मिली तो महिला कैदी ने अस्पताल में किया बबाल

Wednesday, Dec 27, 2017 - 05:40 PM (IST)

जालंधर: मंगलवार को कपूरथला जेल सेे सिविल अस्पताल जांलधर में मेडीकल चैकअप के लिए लाई गई महिला कैदी मीनू वर्मा ने बीड़ी पीने के लिए जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि जेल से आए मुलाजिमों ने कैदी मीनू वर्मा को बीड़ी नहीं दी तो उसने अस्पताल में गाली गलौज किया व चीखना शुरू कर दिया। जेल मुलाजिमों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू कर कैदी वाहन में बैठाया गया तो उसने वाहन के शीशे तोड़ दिए। 

जानकारी के अनुसार कपूरथला जेल से आए एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे कपूरथला सेंट्रल जेल से मीनू वर्मा उर्फ तांबी को दस कैदियों के साथ सिविल अस्पताल में रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया था। कैदियों में 8 पुरूष और 2 महिलाएं थीं। सिविल अस्पताल में गाड़ी ले जाने पर कैदी वाहन के अंदर से तांबी ने अस्पताल में खड़े कुछ युवकों को इशारा कर बीड़ी मांगने लगी। इस पर एएसआइ ने उसे मेडिकल कराने के बाद बीड़ी देने की बात कही। 

गुस्साई मीनू ने हंगामा शुरू कर दिया। तेज चीखने और गालियां देने के साथ ही उसने वाहन के शीशे तोड़ दिए। हंगामा होने पर थाना चार की पुलिस पहुंची और काबू करने का प्रयास किया। उसे काबू करने के बाद जैसे ही गाड़ी को आगे बढ़ाया गया तो तांबी उससे कूदने का प्रयास करने लगी। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद महिला मुलाजिमों ने उसे काबू किया। तांबी पर जालंधर के कई थानों में नशा तस्करी समेत कई केस दर्ज हैं।


 

Advertising