रेलयात्रियों के लिए Good News, होली के मद्देनजर 31 मार्च तक चलेगी एक्सप्रैस Train

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:37 PM (IST)

फिरोजपुर   (मल्होत्रा) : पंजाब में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि होली त्यौहार के मद्देनजर रेल विभाग ने अमृतसर से जयनगर के मध्य चल रही हमसफर कलोन एक्सप्रैस को 31 मार्च तक विस्तार दे दिया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04651-04652 को पहले 28 फरवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन होली पर सामान्य रेलगाड़ियों में मिल रही बुकिंग को देखते हुए विभाग ने इसे एक माह ओर विस्तारित कर दिया है। अब यह गाड़ी अमृतसर से जयनगर के लिए 29 मार्च तक और जयनगर से अमृतसर के लिए 31 मार्च तक चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News