स्कूलों में समय बदलने की फैली अफवाह, शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 05:17 PM (IST)

चंडीगढ़(नियामियां) : इस समय गर्मी के मौसम को मुख्य रखते हुए राज्य के स्कूलों का समय बदलने की अफवाह तेजी से फैल रही है और यह संदेश शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के नाम से वायरल हो रहा है। 

इस संबधी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस बारे में बिलकुल फर्जी संदेश फैलाया जा रहा है और स्कूलों का समय नहीं बदल रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसा फर्जी संदेश डालने वाले के खिलाफ शिक्षा मंत्री ने सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News