पत्नी के अवैध संबंधों के शक में किया डबल मर्डर, 2 घायल

Thursday, Jun 04, 2020 - 10:55 AM (IST)

मोरिंडा (धीमान) : शुगर मिल रोड पर एक जोगी परिवार के घर जमाई ने पत्नी काजल (30) और बड़ी साली के 12 साल के बेटे साहिल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतका की छोटी बहन और बड़ी बहन का बेटा गंभीर जख्मी हो गए। मृतका की मां बबली ने बताया कि काजल का पति आलम शक करता था और अक्सर झगड़ता था। उन्होंने आलम को घर में रखा हुआ था। बीती रात रोने की आवाज आने पर दूसरे कमरे में देखा तो बेटी काजल, छोटी बेटी जसप्रीत, बड़ी बेटी सवीना के बच्चे साहिल और बॉबी लहू-लुहान पड़े तड़प रहे थे।

एंबुलैंस से सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने काजल और साहिल को मृत करार दे दिया। जस्सी और बॉबी को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। वहीं आरोपी ने भी जहर खा लिया। उपचाराधीन आरोपी ने कहा कि मामला प्रेम-संबंधों का है। पति की मौत के बाद उसकी सास बबली ने अन्य व्यक्ति को घर रखा है। वह काजल से भी संबंध रखता था। अस्पताल में दाखिल आलम ने कहा कि व्यक्ति उसकी सास के साथ रहता है, जिसके काजल के साथ भी संबंध थे। उधर, सरकारी अस्पताल में डा. अमरीक सिंह ने बताया कि जब घायलों को लाया गया तो काजल और साहिल की मौत हो चुकी थी। मोरिंडा पुलिस के अनुसार बयान लिए जा रहे हैं। कार्रवाई शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising