550वें गुरुपर्व में चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में होंगे डिजिटल लाइट एंड साऊंड शो

Monday, Oct 07, 2019 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा) : श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित डिजिटल म्यूजियम और लाइट एंड साऊंड शो चंडीगढ़ समेत पंजाब के सभी जिलों में 26 स्थानों पर करवाए जाएंगे। आधुनिक तकनीक से लैस समागम 4 माह आध्यात्मिकता का प्रवाह करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाइट एंड साऊंड शो और डिजिटल म्यूजियम की शुरूआत 7 अक्तूबर से हो रही है। मोहाली के सैक्टर-78 स्थित खेल स्टेडियम में 7 से 9 अक्तूबर तक डिजिटल अजायबघर स्थापित किया जाएगा, जो प्रात: 6:30 से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा। मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह ने शो संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। 

4 माह चलने वाले समागमों की शुरूआत मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह मोहाली में करेंगे। पहले और आखिरी दिन गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालता लाइट एंड साऊंड शो चलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में 1 से 12 नवम्बर तक 550वें प्रकाश पर्व को समॢपत मुख्य समागम करवाए जाएंगे। 12 नवम्बर तक लगातार 9 दिन गुरु साहिब के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डालेगा।


 

Priyanka rana

Advertising