AAP मंत्री के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 02:31 PM (IST)
लुधियाना: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बुधवार को लुधियाना पहुंचे। उनके शहर पहुंचते ही माहौल उत्सव जैसा हो गया। दुगरी से लेकर मुंडियां कलां तक सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शनों के लिए खड़े नजर आए।
जानकारी के अनुसार डेरा ब्यास प्रमुख काली मर्सिडीज में सवार थे और जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। बाबा का काफिला मुंडियां कलां स्थित सत्संग भवन पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के निवास पर भी गया। इसके बाद बाबा दुगरी इलाके में एक अनुयायी के घर भी रुके। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस के साथ-साथ डेरे के सेवादार भी व्यवस्था संभालते नजर आए, जिससे यातायात और कानून-व्यवस्था बनी रही।
