मामूली कहासुनी के चलते 4 दोस्तों ने दराती से काटा युवक का हाथ, मौत

Monday, May 25, 2020 - 08:14 AM (IST)

मोहाली( ब्यूरो) : किसी मामूली बात को लेकर 4 लोगों ने एक व्यक्ति की बाजू पर दराती से हमला कर दिया और दराती से व्यक्ति की बाजू कटने और खून बहने उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। मृतक की पहचान 32 हरियाणी नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। जो कि पुराने बस स्टैंड के पास रहता था। यह घटना फेज-8 दशहरा ग्राऊंड के पास हुई। 

वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज पर काम कर चुका है। हालांकि इन दिनों फ्री था। थाना-फेज-8 के एस.एच.ओ. रजनीश चौधरी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि मामूली तकरार में जान गई है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पता चला है कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शराब के नशे में था :
पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है। मृतक अपने दोस्तों के साथ ठेके की साइड से आ रहा था। उन्होंने शराब पी रखी थी। आरोपी प्रदीप भी फेज-8 के पास ही रहता है। विवाद के समय प्रदीप खाना बना रहा था। इस दौरान हरियाणवी व प्रदीप की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों गाली-गलौच पर उतर आए। 

इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणवी पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने दराती से बाजू पर वार किया। जिससे हरियाणवी का आधी बाजू कट गई। उसकी बाजू से खून बहने लगा। इसके बाद उसने अपने आपको को बचाने की कोशिश की। वह वहां से गुजर रहे स्लिप रोड पर गिर गया। वह दर्द से कहरा रहा था। वहीं, खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को देख भागने लगे थे आरोपी :
जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पी.सी.आर. टीम पहुंच गई। टीम की अगुवाई असिस्टैंट सब-इंस्पैक्टर अजय पाठक कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने एक आरोपी प्रदीप कुमार को दबोच लिया। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब भी वह पुराने बस स्टैंड के पास जाते थे तो मृतक उन्हें गालियां निकालता था। उसने यह भी बताया कि वारदात के समय उसके साथ रनजीत, अनिल और पवन भी साथ में थे।

 

 

 
 

Priyanka rana

Advertising