चंडीगढ़ में कोरोना का पहला पॉजीटिव केस, इंगलैंड से आई 23 साल की युवती संक्रमित

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़ पी.जी.आई. में बुधवार रात करीब 12 बजे कोरोना केस की पुष्टि हो गई। सैंपल में जांच के दौरान पी.जी.आई. के वायरोलॉजी विभाग ने 23 साल की एक युवती में कोरोना वायरस से संक्रमण होने पर मोहर लगा दी। कोविड 19 का  पॉजीटिव केस आते ही हैल्थ विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल युवती की पहचान छुपाई गई है। 

PunjabKesari

युवती सैक्टर-21 की रहने वाली है। उसके परिवार में कितने सदस्य हैं, यह भी नहीं बताया गया लेकिन अपुष्ट सूत्र बता रहे हैं कि यहां परिवार के चार लोग रहते हैं। नोडल अफसर डा. इंद्रजीत सिंह गिल ने पुष्टि जरूर कर दी है कि केस पॉजीटिव है। चंडीगढ़ की रहने वाली युवती रविवार सुबह इंगलैंड से लौटी थी, जिसके बाद उसमें फ्लू जैसे लक्षण मिले थे। 

PunjabKesari

उसे सोमवार को बुखार और कोल्ड के लक्षणों के साथ सैक्टर-32 के गवर्नमैंट मैडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यहां से उसके सैंपल पी.जी.आई. में भेजे गए थे, जहां से बुधवार देर रात मिली रिपोर्ट में केस पॉजीटिव बताया गया है। फिलहाल उसे जी.एम.सी.एच. 32 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

पहले रिपोर्ट आई थी नैगेटिव :
जी.एम.सी.एच. 32 में भर्ती करने के दौरान जब पहली बार जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे तो युवती में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि नहीं हुई थी। तब रिपोर्ट नैगेटिव आई थी। डाक्टरों के मुताबिक तब उसमें फ्लू जैसे लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे लेकिन पी.जी.आई. के वायरोलॉजी विभाग से जो रिपोर्ट मिली है, वह पॉजीटिव आई है।

PunjabKesari

तुरंत ही हैल्थ विभाग और पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और युवती के परिजनों को भी घर पर ही नजरबंद कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हैल्थ विभाग की टीमें बना दी गई हैं जो युवती के परिजनों के सैंपल लेने के लिए देर रात उनके घर पहुंच गई। 

लोग घबराएं नहीं, गाइडलाइंस पर अमल करते रहें :
हैल्थ विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पहला पॉजीटिव केस सामने आने के बाद किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है और लोग हैल्थ विभाग व प्रशासन की ओर से दी जा रही गाइडलाइंस पर अमल करते रहें। 

हैल्थ विभाग ने कोरोना केसों की जानकारी देने के लिए जो मीडिया का ग्रुप बनाया है, उस पर नोडल अफसर डा. इंद्रजीत सिंह गिल से तमाम तरह के सवाल पूछे जाते रहे लेकिन उन्होंने केवल इतना ही कहा कि मामले में सैंट्रल गवर्नमैंट की ओर से दिए गए तमाम प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं। 

उन्होंने युवती के कोविड 19 से संक्रमित रिपोर्ट पॉजीटिव होने के अलावा कोई अन्य जानकारी सांझा नहीं की। बुधवार शाम तक पी.जी.आई. सहित शहर के विभिन्न अस्पतालों में 23 संदिग्ध केस आए थे। सैंपल जांचने के बाद यह सभी केस नैगेटिव पाए गए। सैक्टर-32 में दाखिल हुई इस युवती का रविवार को पहली बार सैंपल लिया गया तो नैगेटिव आया था लेकिन शक होने पर दोबारा सैंपल लिया गया, जो पॉजीटिव पाया गया। 

सुख'ना' : बोटिंग और बच्चों का प्ले-वे एरिया बंद
चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को सुखना लेक पर होने वाली कई गतिविधियों पर भी रोक लगा दी। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से सुखना पर की जाने वाली बोटिंग बंद कर दी है। पिछले कुछ दिन से बोटों को सैनीटाइज किया जा रहा था, लेकिन अब इनके संचालन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। 

PunjabKesari

वहीं सुखना लेक पर बच्चों के लिए जो प्लेवे कार्नर बनाया गया है। वहां भी पूरी गतिविधि रोक दी गई है। यहां बच्चों के खेलों पर पाबंदी लगा दी गई है। उधर फिलहाल शहर की मार्कीटों को बंद करने का प्रशासन का कोई इरादा नहीं है। प्रिंसिपल होम सैक्रेट्री अरुण कुमार गुप्ता के मुताबिक लोग खुद ब खुद ही अब जागरुक हो रहे हैं और जरूरत होने पर ही मार्कीट इत्यादि में जा रहे हैं। सैक्टर 17 सहित कुछ अन्य मार्कीटों में लोगों को रश घटा है।

पी.जी.आई. में ओ.पी.डी. के लिए दो घंटे होगी रजिस्ट्रेशन :
पी.जी.आई. ने लोगों को हिदायत दी है कि वह बहुत ही जरूरी हो तभी पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में दिखाने आएं अन्यथा में न आएं। रजिस्ट्रेशन के टाइमिंग में भी एक घंटा कम कर दिया है। पहले रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होती थी लेकिन अब यह सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगी। पी.जी.आई. के प्रैस नोट में कहा गया है कि ओ.पी.डी. में रोजाना करीब 10 हजार लोग जांच को पहुंचते हैं और उनके साथ तीन-तीन अटैंडैंट होते हैं। किसी एमरजैंसी में ही ओ.पी.डी. में पहुंचे। कम्युनिटी में इस संक्रमण को रोकने का केवल एक ही तरीका है कि एक-दूसरे के संपर्क में आने से बचें।

PunjabKesari

कोरोना वायरस के आउटब्रेक पर बुधवार को पी.जी.आई. के कार्डियक डिपार्टमैंट के हैड प्रो. यशपाल शर्मा की अगुवाई में मीटिंग हुई, जिसमें मरीजों को सलाह दी गई कि वह बिना इमरजैंसी ओ.पी.डी. में विजिट न करें। यह भी सलाह दी गई कि जो भी मरीज पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में आ रहा है। उसके साथ केवल एक ही अटैंडैंट आए, ताकि बीमारी पर रोकथाम हो सके। रूटीन फॉलोअप और छोटी समस्याओं से ग्रस्त मरीज ओ.पी.डी. में विजिट न करें। टेली मैडीसिन व ई कंसल्टेशन के लिए सुविधा अपडेट कर दी गई है।

शहर के सभी म्यूजियम अगले आदेश तक बंद :
प्रिंसीपल होम सैक्रेट्री अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से अगर प्राइवेट लैब्स में टैस्ट करने की हिदायत मिलेगी तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पी.जी.आई., जी.एम.सी.एच.-32 और जी.एम.एस.एच.-16 में तमाम तरह की व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की गई हैं। पी.जी.आई. में टैस्ट भी शुरू कर दिए गए हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी फिलहाल कोरोना संक्रमण की टैस्टिंग हो रही है वहां उनके पास इसे जांचने के लिए अपनी किट्स हैं जो सरकार की ओर से गाइडलाइंस के मुताबिक हैं। पी.जी.आई. में वायरस के संक्रमण की जांच शुरू हुए चार पांच दिन हो चुके हैं। वहीं शहर के सभी म्यूजियम भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

झूलों पर भी 31 मार्च तक रोक :
प्रशासन ने सुखना पर बोटिंग, झूले समेत अन्य गतिविधियों पर भी 31 तक रोक लगा दी है।

PunjabKesari

इससे पहले रैस्टोरेंट्स, पब्स, जिम, धार्मिक स्थलों, रॉक गार्डन, सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों जहां 100 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं पर भी पाबंदी लगी थी। स्कूल, कालेज, मैडीकल कालेज, डैंटल कालेज इत्यादि भी 31 तक बंद कर दिए हैं।

सी.टी.यू. बसों में गिरा फुटफॉल :
चंडीगढ़ की प्राइवेट बसों में बीते चार-पांच दिन से सवारियों का फुटफॉल गिर गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसमें करीब 25 से 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

PunjabKesari

हालांकि सी.टी.यू. की लोकल व लॉन्ग रूट की बसों को सैनीटाइज किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके लोग बसों में चढ़ने से कतरा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News