एक दिन में चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना के 12 केस

Friday, May 29, 2020 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़/लालड़ू (पाल/गुरप्रीत) : वीरवार को चंडीगढ़ में 7 पॉजीटिव मरीज कन्फर्म हुए हैं। इनमें छह लोग बापूधाम के रहने वाले हैं। मरीजों में 53 साल का एक पुरुष, 8 साल का बच्चा,16 व 17 साल के दो लड़के और 12 व 15 साल की दो लडकियां शामिल हैं।

वहीं सैक्टर-15 की 91 साल की एक बुजुर्ग महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला मैक्स अस्पताल में एडमिट है। गर्दन में फ्रैक्चर के कारण महिला अस्पताल गई थी, जहाँ टैस्टिंग में वह पॉजीटिव पाई गई।

महिला मैक्स अस्पताल में ही एडमिट है। उधर अमरीका से आए लालड़ू क्षेत्र के गांव हमायुंपुर के युवक, मुंबई से आई 29 वर्षीय जीरकपुर निवासी युवती और ओमान से आए 35 वर्षोय जीरकपुर को दशमेश कॉलोनी निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। मोहाली के सैक्टर-67 और फेज-10 निवासी दो युवक भी कोरोना पॉजोटिव पाए गए हैं। ये दोनों भी डोमैस्टिक फ्लाइट से मोहाली आए हैं।

चंडीगढ़ में 289 केस :
चंडीगढ़ में 7 नए मामलों के साथ ही शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 289 हो गई है। अकेले बापू धाम को बात करे तो अभी तक 276 मामले यहां से कंफर्म हो चुके हैं। 

मेल नर्स समेत 2 डिस्चार्ज :
नए मामलों के साथ ही 2 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो गए। जी.एम.एस.एच.-16 से 24 साल का मेल स्टाफ और सैक्टर-7 का 35 साल का पुरुष ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए।

भाई आया था सामान देने : 
22 मई को अमरीका से आए लालडू क्षेत्र के गांव हमायुंपुर के निवासी युवक के छह परिवारिक सदस्यों को घर में आइसोलेशन में रखा गया है। सी.एच.सी. लालड़ू के एस.एम.ओ. डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय यह युवक 22 मई को आया था, जिसके बाद उसे सैक्टर-70 के आइसोलेशन सैंटर में भेज दिया गया था। इस दौरान उसका छोटा भाई सामान देने आया था। गांव में रहते उनके पारिवारिक मैंबरों को 11 जून तक घर में आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। 

सोसायटी की सील :
मुंबई से आई वी.आई.पी. रोड पर स्थित साउथ सिटी सोसाइटी निवासी 29 वर्षीय युवती भी 22 मई को घरेलू उड़ान से मोहाली आई थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर इस लड़की के सैंपल लिए गए थे और उनको घर में ही एकांतवास में रहने की हिदायत दी गई थी। युवती की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे बनूड़ के ज्ञानसागर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने सोसाइटी को सील कर दिया है।   

पारस होटल में रुका था :
जीरकपुर की दशमेश कॉलोनी का निवासी 35 वर्षीय युवक भी 22 मई ओमान से आया था। वीरवार को उसके पॉजीटिव आने के बाद उसके पारिवारिक मैंबरों को भी एकांतवास में रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि युवक ओमान से आने के बाद मोहाली एक होटल में रुका था। होटल में सुविधाओं की कमी के चलते 24 मई को वह होटल को छोड़कर डेराबस्सी के पारस होटल में रहने लगा।

Priyanka rana

Advertising