बैंककर्मी की पत्नी और हिमाचल में ढाबा चलाने वाला कोरोना पॉजीटिव

Sunday, May 31, 2020 - 10:04 AM (IST)

मोहाली(राणा) : शनिवार को दो नए कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं। सैक्टर-71 में बैंककर्मी की पत्नी और सैक्टर-77 में एक पुरुष पॉजीटिव पाया गया। यह व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के बद्दी एरिया में ढाबा चलाता है लेकिन लॉकडाऊन के दौरान अपने घर पर था। 

जिला सेहत विभाग अब दोनों लोगों के संपर्क तलाशने में जुट गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 114 हो गई है। इनमें से 102 मरीज ठीक चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है।

जिले में तीन दिनों में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ा है जो कि प्रशासन के लिए चिंताजनक है। मोहाली शहर में मार्च के आखिर तक ही केस आए थे लेकिन अब दोबारा नए केस आ रहे हैं। जिन इलाकों में केस आ रहे हैं, उन्हें सील किया जा रहा है और सैनीटाइज किया जा रहा है।

दो दिनों में चंडीगढ़ से नहीं आया कोई नया केस
दो दिनों से शहर में कोई नया कोरोना पॉजीटिव मामला नहीं आया। वहीं, सूद धर्मशाला से शनिवार को 9 मरीज डिस्चार्ज हो गए। सभी मरीज बापूधाम के रहने वाले हैं। मरीजों में 5 महिलाएं और 4 शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 से 60 साल के बीच है।


Priyanka rana

Advertising