बापूधाम कॉलोनी : 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

Thursday, Jun 04, 2020 - 08:48 AM (IST)

चंडीगढ़ (भगवत) : शहर के बापूधाम कॉलोनी में कोरोना मामलों ने रफ़्तार पकड़ी हुई है। हर दिन यहाँ से नए केसों का आना कोरोना वायरस प्रशासन की चिंता का विषय बना हुआ है। बापूधाम कॉलोनी में वीरवार सुबह 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

इसी के साथ अब चंडीगढ़ में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 302 हो गई है। एक नया केस आने से शहर में एक्टिव केसों की संख्या 83 हो गई है। केसों में बढ़ोतरी होने के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  

Priyanka rana

Advertising