मोहाली में फिर दी दस्तक, नयागांव की महिला को कोरोना

Tuesday, May 26, 2020 - 11:20 AM (IST)

नयागांव (मुनीष) : मोहाली जिले में कोरोना ने दोबारा दस्तक दे दी है। अब नयागांव के आदर्श नगर की महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। एस.एम.ओ. कुलजीत कौर ने बताया कि आदर्श नगर की उर्मिला (29) की डिलीवरी 21 मई को जी.एम.एस.एच.-16 में हुई। उसके सिजेरियन लड़की हुई है। 

वहीं पर ही महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसका पति प्रदीप भी उसके साथ ही अस्पताल में उसकी देखभाल करता है। वह रामदरबार में कृष्णा होंडा में मैकेनिक है। अब महिला को जी.एम.एस.एच.-16 से पी.जी.आई. शिफ्ट कर दिया गया है। 

एस.एम.ओ. कुलजीत कौर की अगुवाई में टीम आदर्श नगर के गोयल स्टोर के पास पहुंची और यहां सर्वे किया। एस.एम.ओ. ने बताया कि महिला किराये के मकान पर आदर्श नगर में रहती है। वहीं मकान मालिक सहित तीन मकानों के 4 परिवारिक मैंबरों को 44 दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं गली को सैनीटाइज भी किया गया

Priyanka rana

Advertising