AI समिट में Congress का हंगामा! BJP नेता अश्विनी शर्मा ने साधा बड़ा निशाना

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 08:07 PM (IST)

पंजाब डैस्क : AI समिट में कांग्रेस की देश विरोधी सोच के चलते पंजाब भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने तीखा हमला बोला है। अश्विनी शर्मा ने टवीट कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय AI समिट जैसे मंच पर, जहां पूरी दुनिया भारत की बुद्धिमत्ता, तकनीकी क्षमता और कौशल का लोहा मान रही थी, वहां @incindia और @IYC के कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि को खराब करने की हरकत यह दर्शाती है कि कांग्रेस पार्टी कभी भी भारत की तरक्की देखना नहीं चाहती — यह एक सोचा-समझा राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक है।

जिन्हें भारत की प्रगति चुभती है, वे हमेशा देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं। यही कांग्रेस की सोच है — जब भारत आगे बढ़ता है, तो ये उसे पीछे खींचने लगते हैं; जब देश का मान बढ़ता है, तो ये मातम मनाने लगते हैं।

राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देश की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना माफ करने योग्य नहीं है। 140 करोड़ भारतवासी इस नीच हरकत को कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेस को समझ लेना चाहिए — राजनीति के लिए राष्ट्र की बदनामी का खेल अब नहीं चलेगा। भारत की तरक्की रुकने वाली नहीं है और भारत का सम्मान झुकने नहीं देंगे।

जिक्रयोग्य है कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में जमकर रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उसपर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News