CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, Airlift कर पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 08:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सीएम मान संगरूर में मौजूद थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर मोहाली लाया गया।

मोहाली पहुंचते ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले सीएम मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ शिवलिंग का अभिषेक भी किया था। हालांकि, उनकी तबीयत खराब होने की असली वजह को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News