CM Bhagwant Mann फिर अस्पताल में भर्ती, मोगा रैली के बाद लौटे Fortis

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 09:17 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर अस्पताल में दाखिल हो गए हैं। सुबह ही वह फोर्टिस अस्पताल से कुछ समय के लिए बाहर गए थे, जिसके बाद वह मोगा में रैली लोगों को संबोधित करने के बाद देर शाम दोबारा अस्पताल लौट आए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को पूर्ण रूप से डिस्चार्ज नहीं किया गया था। वह केवल कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर बाहर गए थे ताकि तय कार्यक्रम के तहत मोगा रैली में शामिल हो सकें।

मोगा में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को दोबारा फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, वह आज रात अस्पताल में ही रहेंगे और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर समर्थकों में चिंता का माहौल है, जबकि डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News