केजरीवाल 1 नवंबर को चंडीगढ़ दौरे पर, करेंगे बड़ा ऐलान

Wednesday, Oct 31, 2018 - 01:55 PM (IST)

चंडीगढ़(जस्सोवाल) : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 नवंबर को चंडीगढ़ दौरे में हैं। इस दौरान वह कई मह्त्वपूर्ण मुद्दों पर मीडिया को सम्बोधन करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मौके पर केजरीवाल पार्टी की पंजाब ईकाई में पैदा हुए तनाव के मुद्दे पर कुछ मह्त्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं।  

पार्टी के सुखपाल खैहरा गुट और भगवत मान गुट के बीच हुई बातचीत असफल रही है और अब पार्टी द्वारा 5 लोग सभा उम्मीदवारों के नाम ऐलान करने के बाद सुखपाल खैहरा भी नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने ऐसा करके इक्कट्ठे होने वाली बात ही खत्म कर दी है। साथ ही कहा कि आप की कोर कमेटी ने पार्टी हाईकमांड सहमति से ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सुखपाल खैहरा ने 5 लोग सभा उम्मीदवारों की सूची पार्टी को रद्द करने का अल्टीमेटम दिया है। 
 

Priyanka rana

Advertising