Weather Update: चंडीगढ़ में सीजन का सबसे गर्म दिन, पढ़ें मौसम विभाग की Latest Report
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 04:02 PM (IST)
चंडीगढ़: पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के साथ सोमवार का दिन इस सीजन में अभी तक के सबसे गर्म दिन के तौर पर दर्ज हुआ।
मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। इस बदले मौसम की वजह है कि अब पश्चिमोत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं थम गई है। इन हवाओं के थमने से पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं रुक गई हैं। दूसरी तरफ, दक्षिण से आने वाली गर्म हवाएं मध्य भारत में गर्म ही रहे मौसम के बीच से गुजरकर गर्म हवाएं उत्तर भारत के मैदानों में ला रही हैं।
आज से छा सकते हैं बादल
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग का मानना है कि 16 और 17 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर बैंड का एक स्पैल आ रहा है लेकिन वे सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि बढ़त तापमान का थाम सके। इस सिस्टम के सक्रिय होने से शहर में बदल छा सकते हैं लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
