चंडीगढ़ शिक्षा विभाग का फैसला, बदली स्कूलों की टाइमिंग

punjabkesari.in Sunday, Jan 18, 2026 - 03:55 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने ठंड और घने कोहरे के चलते छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। यूटी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल 19 जनवरी से दोबारा खुलेंगे। इस दौरान 23 जनवरी तक स्कूलों की टाईमिंग शिफ्ट के अनुसार बदली गई है। 

जारी आदेशों के अनुसार सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में छात्रों की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होंगी, जबकि शिक्षकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह की शिफ्ट (कक्षा 6 और उससे ऊपर) सुबह 9 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। इस शिफ्ट में स्टाफ सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक उपस्थित रहेगा।

वहीं, शाम की शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस दौरान स्टाफ का समय सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल मौसम को देखते हुए अस्थायी रूप से लागू की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News