भाजपा युवा मोर्चा ने बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में थाना सदर के बाहर खोला मोर्चा

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 07:34 PM (IST)

पिपली(पंकेस) : भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा रहा। इस मामले को लेकर 3 राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। वही तेजेंद्र पाल सिह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पंजाब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला थाना सदर का घेराव किया और जमकर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने थाने का छावनी में तबदील कर मीडिया की एंट्री को बंद कर दिया। जिससे मीडियाकर्मी थाने की दीवारों पर झांक-झांक कर कवरेज करते नजर आए।

थाना सदर के अंदर कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला के पुलिस अधीक्षकों सहित तीनों राज्यों की पुलिस भी लगभग 5 घंटे तक बग्गा के मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया पर बातचीत करती रही लेकिन हरियाणा पुलिस दिल्ली पुलिस के आने का इंतजार करती रही। दिल्ली पुलिस डी.सी.पी. समीर शर्मा, ए.सी.पी. प्रशांत कुमार अपनी टीमों के साथ थाना सदर पिपली में पहुंचे। उनके आने के करीब 1 घंटे हुई बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस देवेन्द्र पाल ङ्क्षसह बग्गा को अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई। जिसके कारण पंजाब पुलिस के हाथ खाली के खाली रह गए। बताया जाता है कि  पंजाब पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को अवगत कराकर उनके घर से शुक्रवार को तडक़े गिर तार किया था।

बग्गा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को  अपहरण करके ले गई है । जिसकी शिकायत बग्गा के परिजनों ने दिल्ली पुलिस को दी थी और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद हरियाणा पुलिस के उच्चाधिकारी भी हरकत में आए। उन्होंने सूचना मिलते ही नैशनल हाईवे पर नाकेबंदी शुरु कर दी। पुलिस द्वारा पहले पंजाब पुलिस को करनाल में रोकने का प्रयास किए। उसके बाद पिपली में रोकने का प्रयास किया लेकिन जब पंजाब पुलिस नाकाबंदी के दौरान भी नहीं रुकी। तो कुरुक्षेत्र की सी.आई.ए. 1 व 2 की टीमों ने पंजाब पुलिस की नैशनल हाईवे पर पूरी तरह घेराबंदी कर ली।

हालांकि पंजाब पुलिस ने वहां से भी अपनी गाडिय़ा निकालकर भागने का प्रयास किया लेकिन कुरुक्षेत्र पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनको अपने काफिले को रोकना पड़ा। काफिला रुकते ही करनाल, कुरुक्षेत्र, अ बाला पुलिस ने नैशनल हाईवे पर ही पंजाब पुलिस की गाडिय़ों की घेराबंदी कर पूछताछ शुरु कर दी। करीब हाईवे पर 1 घंटे चलती पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस की दोनों गाडिय़ों को थाना सदर पिपली में लाया गया। जहां पर पंजाब हरियाणा पुलिस की टीमें दिल्ली पुलिस के आने का इंतजार करती रही। थाने में दिल्ली पुलिस के आने के बाद बग्गा को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। जबकि पंजाब पुलिस पिपली थाने में ही बैठी रही। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर राजनीति के गलियारों में दिन भर खूब चर्चा रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News