पंजाब के CM Mann की रिहायश के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की जा रही नारेबाजी
punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 02:42 PM (IST)
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में केवल सीनियर नेता शामिल हैं, वर्कर इसमें शामिल नहीं हुए। जानकारी के अनुसार, भाजपा के नेता सेक्टर 37 के प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए और वहां से रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेता जमीन पर बैठ गए और अपनी मांगों और रोष को दर्शाया।

इस घेराव में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ही इस प्रदर्शन और घेराव की घोषणा की थी। आज भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। भाजपा सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रही है क्योंकि धरने प्रदर्शन दौरान पुलिस सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था जिसके चलते उन्होंने भाजपा को समझाने की कोशिश की तो भाजपा सड़क पर ही बैठ गई है। भाजपा की ओर से सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ठेके पर दिल्ली वालों यानी केजरीवाल को दिया है।
इस दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान बाहर आते क्योंकि उनके साथ गृह मंत्री भी आए हुए थे। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद का दौर याद आ रहा है। बता दें कि भाजपा ने लॉ एंड आर्डर को लेकर सरकार को घेरा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
