भाजपा नेता अश्वनी शर्मा बोले, AAP ने पंजाब को 'रंगला' की बजाय बनाया...

punjabkesari.in Wednesday, Jan 14, 2026 - 04:33 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब/जालंधर : शहीदों की धरती श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के दौरान भाजपा की तरफ से राजनीतिक अखाड़ा लगाया गया। इस मौके पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपने भाषण के दौरान पंजाब सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को 'रंगला' पंजाब बनाने का वादा करके पंजाब में सरकार बनाई थी, लेकिन उन्होंने पंजाब को 'रंगला' नहीं बल्कि 'कंगला' बना दिया है। उन्होंने कहा कि 'कंगला पंजाब' ही नहीं, पंजाब को रंगला देने वालों ने पंजाब को खूनी पंजाब बना दिया है।

आज पंजाब में कानून का कोई काम नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जो सरकार अपने सरपंच की रक्षा नहीं कर सकती, अपने विधायक के भतीजे की रक्षा नहीं कर सकती, वह पंजाब की रक्षा कैसे करेगी? उन्होंने कहा कि पंजाब में जब हम सुबह उठते हैं तो गोलियों की खबर मिलती है। यह सरकार पूरी तरह से बिसर रही है। अब लुटेरे वारदातों को अंजाम देने के लिए अपना चेहरा भी नहीं ढक रहे हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि वल्टोहा जैसे बॉर्डर इलाकों में अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि पंजाब को भगवंत मान जैसा नहीं, बल्कि 'योगी' जैसा राज्य चाहिए। बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को भाजपा से बहुत उम्मीदें हैं। अगर पंजाब में गरीब, अनुसूचित जाति के लोग अभी भी चल रहे हैं, तो वह सिर्फ मोदी साहब की वजह से चल रहे हैं। मोदी साहब दलितों के हमदर्द हैं। भगवंत मान दिल्ली के इशारे पर चलने वाले हैं। ये लोग खुद को दलितों का हमदर्द कहते हैं, जबकि भगवंत मान अनुसूचित जाति के लोगों के हमदर्द नहीं बल्कि उनके विरोधी हैं। ये लोग किसानों के विरोधी हैं। अश्विनी शर्मा ने कहा कि आइए  सब मिलकर शहीदों की धरती पर पंजाब से इस ज़ुल्मी सरकार को हटाने का संकल्प लें और मिलकर पंजाब को एक सुंदर पंजाब बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News