भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बोले बिक्रम मजीठिया, याद करें पुराने दिन...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 12:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क: नाभा जेल से रिहा होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सोमवार को बिक्रम सिंह मजीठिया ने चंडीगढ़ से अमृतसर तक यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर मजीठिया ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने पहले भी भाजपा के साथ मिलकर पंजाब के हित में काम किया है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था, रोजगार, किसानों की स्थिति और दिल्ली सरकार के हस्तक्षेप जैसे मुद्दों को लेकर अकाली दल पूरी तरह चिंतित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “तेरी-मेरी” से ऊपर उठकर शिरोमणि अकाली दल पंजाब की भलाई के लिए हर जरूरी फैसला करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अकाली दल और भाजपा ने पहले भी मिलकर पंजाब में सरकार चलाई है। मजीठिया ने याद दिलाया कि वर्ष 1997, 2007 और 2012 में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ दोबारा गठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता आपसी विचार-विमर्श के बाद करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News