शादी में बिक्रम मजीठिया ने लगाए ठुमके, स्वागत में उड़े 100-100 के नोट और Dollar

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 11:56 AM (IST)

अमृतसर: पंजाब की राजनीति के चर्चित चेहरे और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर में एक विवाह समारोह के दौरान जमकर भांगड़ा डाला। बताया जा रहा है कि यह शादी उनके किसी करीबी रिश्तेदार की थी, जहां पहुंचते ही समर्थकों और मेहमानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

PunjabKesari

वायरल हो रहे वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मजीठिया के पहुंचते ही ‘चल्ली जांदी है न्यूज’ गाने पर भांगड़ा शुरू हुआ, जिसमें गायक जॉर्डन संधू ने भी खूब रंग जमाया। समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे मेहमानों ने खुशी का इजहार करते हुए हवा में 100-100 रुपये के नोटों के साथ-साथ डॉलर भी उड़ाए, जिससे पूरा माहौल जश्नमय हो गया।

गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मजीठिया अमृतसर लौटे थे, जहां अकाली कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। इस विवाह समारोह में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर परिवार और समर्थकों में उत्साह भर दिया। पंजाबी संस्कृति में ऐसे मौकों पर नाचना-गाना और नोट उड़ाना आम बात है, लेकिन डॉलर उड़ाने की चर्चा ने इस समारोह को खास बना दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News