जेल से बाहर आते ही मजीठिया ने "पंजाब केसरी" ग्रुप पर किए झूठे पर्चों की निंदा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 02:46 PM (IST)
पटियाला (परमीत): नाभा की न्यू जेल से बाहर निकलते ही शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने "पंजाब केसरी" ग्रुप पर दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने पत्रकारों पर दर्ज किए गए मामलों को भी गलत बताया।
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों से लोगों और मीडिया की आवाज नहीं दबा सकती। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए और मीडिया को डराने की कोशिश गलत है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करना सरकार की नीतियों को उजागर करता है। मजीठिया ने मांग की कि मीडिया और आम जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को तुरंत रोका जाए।
