नीले ड्रम के बाद Punjab में ड्रम कांड, सफेद ड्रम में मिला युवक का कटा श/व

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 12:08 PM (IST)

लुधियाना (अनिल/गौतम/गीताजंलि): जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिनों से लापता युवक का बुरी हालत में शव मिला है। 

जानकारी के मुताबिक,  लुधियाना में जालंधर बाईपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। युवक 3 दिन से घर से लापता था। आरोपियों ने शव को कई हिस्सों में कटा हुआ था। दर्दनाक हत्या का पता चलते ही इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे एरिया को सील करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान दविंदर (उम्र 30) के रूप में की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया दविंदर मुंबई में काम करता था और 3 दिन पहले ही मुंबई से आया था। इन दिनों से ही वह लापता था। बताया जा रहा है कि, वह अपने घर पर सिर्फ 15 मिनट के लिए रुका था और उसके बाद उसका शव आज टुकड़ों में मिला। उसके परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। युवक का आधा शरीर जला हुआ हुआ पाया गया और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। उसका शव 3 हिस्सों में मिला है। मौके पर जांच के लिए पुलिस के अलग अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News