BJP पंजाब सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू करेगी आंदोलन

Saturday, Sep 29, 2018 - 06:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने कैप्टन सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।  भाजपा ने कैप्टन सरकार पर सभी मोर्चों पर असफल होने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में पंजाब में कोई विकास नहीं हुआ है और कांग्रेस सरकार के तहत कानून-व्यवस्था बदहाल हुई है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वह 2 अक्टूबर से कांग्रेस शासन के खिलाफ 'गद्दी छोड़ो' नारे के साथ एक आंदोलन शुरू करेंगे। आदोलन जालंधर से शुरू होगा। मलिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी हर मोर्चे पर असफल रही है।
 

राज्यसभा सांसद मलिक ने पंजाब सरकार पर अपने चुनावी वादे नहीं पूरे करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर दफ्तर न जाने और लोगों से मुलाकात नहीं करने का भी आरोप लगाया है।


 

Priyanka rana

Advertising