भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित प्लास्टिक मुक्त पंजाब मुहिम का होगा आगाज

Wednesday, Sep 25, 2019 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर (चोपड़ा): पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से 28 सितम्बर को भारत माता के महान सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित प्लास्टिक मुक्त पंजाब की मुहिम का आगाज किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत उसी दिन पी.एस. गार्डन, लंबा पिंड चौक में सुबह 9 बजे एक विशाल कार्यक्रम से की जाएगी।

इस संदर्भ में आज मंच के पदाधिकारियों ने ‘पंजाब केसरी’ समूह के डायरैक्टर अभिजय चोपड़ा को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान मंच के प्रदेश प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि ‘पंजाब केसरी’ परिवार की तरफ से प्लास्टिक के खिलाफ जो अभियान शुरू किया गया है वह सराहनीय है।

अभिजय चोपड़ा के प्रयासों से आज लोग प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जागरूक हो रहे हैं। मंच के जिला प्रधान संजय पराशर ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के नाती सुखविन्द्र पाल सिंह संघा विशेष तौर पर शामिल होंगे।

वहीं स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और बच्चों को ‘पंजाब केसरी’ समूह की तरफ से कपड़े के बैग भी बांटे जाएंगे। इस मौके पर अजमेर सिंह बादल, अमरीक सिंह विरदी, राजिन्द्र शर्मा, मुनीश शर्मा, अश्विनी अटवाल व अन्य भी मौजूद थे।

Lata

Advertising