लोगों को भडक़ाने के लिए जाने जाते हैं बग्गा : कंग

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 07:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): भाजपा नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के बीच चली खींचतान पर आम आदमी पार्टी (पंजाब) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा लीडर बग्गा लोगों को भडक़ाने वाले व गुमराह करने वाले बयान देने के लिए ही जाना जाता है। पंजाब पुलिस द्वारा उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच में शामिल होने के लिए 5 बार नोटिस भेजने के बाद भी बग्गा पेश नहीं हुआ, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे गिरफ्तार किया।

कंग ने कहा कि पंजाब पुलिस की कानूनी प्रक्रिया में दिल्ली पुलिस ने भाजपा के कहने पर दखलअंदाजी की है। पंजाब पुलिस बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम कर रही है, जबकि भाजपा पंजाब में नफरत के बीज बीजना चाहती है। कंग ने कहा कि लोगों को भडक़ाने की कोशिशें करने वाले भाजपा नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News