मां-बाप की सेवा के बिना मां भगवती का आशीर्वाद असंभव : श्री विजय चोपड़ा

Monday, Oct 21, 2019 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
49वें वार्षिक जोड़ मेले के उपलक्ष्य में जगराता आयोजित

जालंधर (शैली):
सिद्धपीठ सिद्धधाम आश्रम मंदिर गुफा बाबा बालक नाथ शहीद भगत सिंह कालोनी में 49वें वार्षिक जोड़ मेले के उपलक्ष्य में मां भगवती के जगराते का आयोजन किया गया।
इस जोड़ मेले में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए श्री विजय चोपड़ा ने मां भगवती की पावन ज्योति समक्ष नतमस्तक होते हुए उपस्थिति को मां-बाप की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि मां-बाप की सेवा के बिना मां भगवती का आशीर्वाद असंभव है। मां भगवती भी तभी प्रसन्न होगी जब घर में बैठे बुजुर्ग प्रसन्न होंगे।

उन्होंने आश्रम संस्थापक संचालक परमाध्यक्ष बाबा महिंद्र पाल महाराज को जोड़ मेले की बधाई दी। बाबा महिंद्र पाल महाराज द्वारा जारी धार्मिक-सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा ने  उनकी लंबी उम्र की मां भगवती से मंगलकामना की।

आश्रम के परमाध्यक्ष बाबा महिंद्र पाल महाराज जी की ओर से विधिवत पूजन किए जाने के साथ शुरू हुए जगराते में विधायक बावा हैनरी, पूर्व सी.पी.एस. के. डी. भंडारी, पार्षद सुशील कालिया, गुलशन सभ्रवाल, संजीव पुरी, प्रिंस पुरी, अवतार सिंह, धर्मवीर, पवन गुप्ता, संजीव गुप्ता, कमलदीप गौशा,  अश्वनी गुप्ता, प्रमोद कुमार, हरविंदर सिंह, अजय दत्ता, प्रकाश राय, विनीत शर्मा, अशोक शर्मा, कस्तूरी लाल शर्मा व अन्य शामिल हुए, जिनका स्वागत व्यवस्थापक हरीश चोपड़ा, हरदीप चोपड़ा, गगन पुरी ने किया। वहीं मां भगवती की पावन ज्योति को दीप्ति चोपड़ा व लक्ष्मी पुरी, कोमल चोपड़ा ने स्थापित किया। जगराते दौरान पूरी रात मिन्नी चंचल अमृतसर ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया व सुबह आरती उपरांत कंजक पूजन किया गया।

Lata

Advertising