नरमा पीडित किसानों को 10 करोड़ मुआवज़ा देगी बादल सरकार

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2015 - 03:25 PM (IST)

 
चंडीगढ़ः मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मालवा के 6 जिलों के नरमा किसानों की तबाह हुई फ़सल के लिए 10 करोड़ रुपए के  मुआवजे  का ऐलान किया है। सरकारी आंकड़े मुताबिक तबाह फ़सल का क्षेत्रफल 11,780 एकड़ बनता है। दरअसल  भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के वफद ने इस सबंधी मुख्य मंत्री से मुलाकात की थी। 
बादल ने  कहा कि नरमे के इस तबाही कारण किसानों का बहुत बड़ा आर्थिक नुक्सान हुआ है।  इसी लिए सरकार किसानों की मदद कर रही है। तबाह हुई फ़सल की गिरदावरी का काम चल रहा है,जो जल्द ही ख़त्म हो जाएगा। नरमे की फ़सल की तरह ही तबाह हुई सब्जियों की फ़सल को भी इसी तर्ज़ पर मुआवज़ा मिलेगा। उन्होंने पुलिस आधिकारियों को नकली कीटनाशक बेचने वालों ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने माल आधिकारियों को आदेश दिए है कि मुआवजे की राशि सीधी किसानों के हाथ दी जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News