रात को मस्ती कर रहा था ये मेडिकल स्टूडेंट, सुबह लगाया फंदा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2015 - 11:30 AM (IST)

चंडीगढ़: मैडीकल के छात्र ने सैक्टर-35 पी.जी. में खिड़की से जूते के फीते से फंदा लगा लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्र को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन निवासी अभिमन्यु (17) के रूप में हुई। पुलिस को छात्र के पास और कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने छात्र के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभिमन्यु एक प्रावइेट इंस्टीच्यूट में मैडीकल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। उसने रहने के लिए सैक्टर-35 में पी.जी. ले रखा था। 

मंगलवार सुबह जब रूम मेट उसके कमरे में जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अभिमन्यु खिड़की के साथ जूते के फीते से लटका हुआ था। 
 
पुलिस जांच में जुटी : पुलिस जांच कर रही है कि अभिमन्यु ने जूते के फीते से किस तरह फंदा लगा लिया। जिस समय पुलिस ने उसके शव को कमरे में देखा तो उसके पैर जमीन को छू रहे थे इसके बावजूद भी उसने फंदा कैसे लगा लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सैक्टर-36 थाना पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News