पी.सी.एस. (जे.बी.) परीक्षा के लिए डेटशीट जारी

Saturday, Jul 11, 2015 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पी.सी.एस. (ज्यूडीशियल ब्रांच) 2014-15 की मुख्य परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 
 
जारी की डेटशीट अनुसार 7 से 9 अगस्त, 2015 तक 5 पेपर लिए जाएंगे। 7 अगस्त को सिविल लॉ-1 जबकि 8 अगस्त को सिविल लॉ-2 और इंगलिश का पेपर लिया जाएगा। इसी प्रकार 9 अगस्त, 2015 को क्रिमिनल लॉ और पंजाबी भाषा का पेपर लिया जाएगा।
 
प्रवक्ता ने बताया कि अन्य जरूरी नियमों व निर्देशों के लिए उम्मीदवार पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की वैबसाइट चैक करते रहे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को परीक्षा संबंधी दाखिला कार्ड भी पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा ही भेजे जाएंगे।
Advertising