अमरनाथ गुफा तक पहुंचा पंजाब केसरी (Watch- VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2015 - 09:46 PM (IST)

जालंधरः बाबा बर्फानी की यात्रा धार्मिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही यहां के रोचक नजारे सबका मन मोह लेते हैं।  लम्बी पैदल यात्रा करने के बाद  जब व्यक्ति 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन करता है तो उसकी सारी थकान दूर हो जाती है।

अमरनाथ यात्रा, जिसे अमरत्व की यात्रा भी कहा जाता है, में प्रथम बार पंजाब केसरी ग्रुप ने कवरेज कर वहां के नजारों को कैमरे में कैद कर लिया। इन तस्वीरों में अाप कड़ी दर कड़ी पवित्र स्थानों जैसे पहलगाम से श्री अमरनाथ तक के दर्शन कर सकते हैं। सबसे पहले चंदनबाड़ी अोर फिर शेषनाग,शेषनाग झील तथा  पंचतरणी के दर्शन कर सकते हैं। 

हमारे प्रतिनिधि के अनुसार इस बार बाबा बर्फानी 13 फुट ऊंचे शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। यहां पर हर वर्ष 10 लाख के करीब श्रद्धालु दर्शनों के लिए अाते हैं लेकिन इस बार बहुत कम संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए अा रहे हैं जिस कारण बड़ी गिनती में भंडारा लगाने वाले भक्त निराश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News