डेढ़ क्विंटल भुक्की सहित गिरफ्तार व्यक्ति के घर से 5 किलो भुक्की और बरामद

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2015 - 12:53 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : थाना खेड़ी नौध सिंह पुलिस की ओर से गत दिवस डेढ़ क्विंटल भुक्की सहित गिरफ्तार किए कुलविन्द्र सिंह उर्फ लाली पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मुस्तफाबाद थाना बस्सी पठाना की निशानदेही पर उसके घर से 5 किलो भुक्की और बरामद की गई है। 
 
एस.पी.एच. दलजीत सिंह राणा ने बताया कि थाना खेड़ी नौध सिंह के सहायक थानेदार जगरूप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान कुलविन्द्र सिंह निवासी गांव मुस्तफाबाद को 1 क्विंटल 50 किलो भुक्की सहित गिरफ्तार कर थाना खमाणों में मामला दर्ज किया गया था। 
 
अदालत में पेश करके पुलिस ने कुलविन्द्र सिंह का 2 दिन का रिमांड ले लिया था तथा पुलिस रिमांड दौरान कुलविन्द्र सिंह ने माना कि उसके घर से 5 किलो भुक्की और पड़ी है तथा सहायक थानेदार जगरूप सिंह ने कुलविन्द्र सिंह की निशानदेही पर उसके घर से 5 किलो भुक्की और बरामद करके अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में नाभा जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कुलविन्द्र सिंह के खिलाफ पहले भी थाना खमाणो में एक मामला 12 किलो भुक्की तथा एक मामला शराब का दर्ज है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News