Watch Video: बलवंत सिंह राजोआना को दर्द के बाद लाया गया अस्पताल

Friday, Jul 03, 2015 - 06:25 PM (IST)

पटियालाः पटियाला का राजिंदरा अस्पताल उस समय पुलिस छावनी में तबदील हो गया जब बेअंत सिंह हत्या कांड के आरोपी बलवंत सिंह राजोआना को पटियाला जेल से इलाज के लिए लाया गया। 
 
दरअसल, बलवंत सिंह राजोआना के पीठ में दर्द की तकलीफ होने के कारण अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर का कहना है कि पहले उनके पांचवे मनके का आपरेशन हो चुका है और शुक्रवार को उन्हें दोबारा दर्द होने पर अस्पताल लाया गया।
 
फिलहाल डाक्टरों की तरफ से बलवंत सिंह राजोआना को 15 दिन बाद दोबारा चैकअप करवाने की सलाह दी गई है। 
Advertising