यूके पहुंचा होटलियर रंजीत का शव

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2015 - 11:42 AM (IST)

जालंधर: श्री अानंदपुर साहिब नहर में फेंककर कत्ल किए गए यूके के होटलियर रणजीत सिंह पवार का अंतिम संस्कार जालंधर में नहीं होगा। जानकारी के अनुसार किसी कारण के चलते एनआरआई के बच्चे भारत आने को तैयार नहीं थे और  संस्कार यूके में ही होगा।

बताया जा रहा है कि रणजीत के रिश्तेदार जालंधर पहुंच चुके हैं और सैक्रेड हार्ट अस्पताल से शव लेने जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं हत्या के केस में पकड़े गए सुखदेव सिंह का अदालत से तीन दिन का रिमांड मिला है। 

गौर हो कि एनअारअाई रणजीत सिंह पवार का यूके में होटल बिजनेस था, जिसमें यूके का ही रहने वाला बलदेव सिंह पार्टनर था। दोनों में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। बलदेव ने कुछ दिन पहले रणजीत को यूके से बुलाया और अानंदपुर साहिब की तरफ ले गया। वहां ड्राइवर सुखदेव के साथ मिलकर शराब पिलाई और फिर उसे नहर में फेंक दिया। रणजीत का शव अंबाला नहर से बरामद हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News