12वीं के छात्र के प्यार में पागल हुर्इ डांसर लड़की, कर दिया अनोखा कांड

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2015 - 02:13 PM (IST)

जालंधरः लड़कों की तरफ से लड़कियों को भगाने के तो हर किसी ने लाखों मामले सुने होंगे लेकिन पंजाब में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है। 
 
दरअसल, एक डांसर लड़की जालंधर के नाबालिग लड़के को भगा कर कहीं ले गई है और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
 
जानकारी के अनुसार वरियाणा का रहने वाला अवतार सिंह रबड़ फैक्ट्री में काम करता है। उसका बेटा मनीष सैंट सोल्जर स्कूल में  12वीं कक्षा में पढ़ता है। मनीष का मोहल्ला कच्चा कोट में रहती 2 बुआ के घर काफी-आना जाना था। इसी मोहल्ले में ऑरकेस्ट्रा का काम करती एक लड़की चाहत भी रहती है, जो मनीष को काफी समय से अपने जाल में फंसा रही थी।
 
29 जून को भी मनीष अपनी बुआ के घर गया और दोपहर समय किसी का फोन आने पर घर से चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोज की तो पता चला कि डांसर लड़की का भी सारा परिवार गायब है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। 
 
फ़िलहाल पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज भी निकलवा ली है और इसको भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस ने चाहत, उसके पिता और मां के ख़िलाफ़ केस भी दर्ज कर लिया है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News