कुआरी लड़की ने मरे हुए बच्चे को दिया जन्म

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2015 - 09:14 PM (IST)

बरनाला: एक लड़का कुंआरी लड़की से बलात्कार करता रहा व उसे मां बना दिया। अविवाहित लड़की ने सिविल अस्पताल में मरे हुए बच्चे को जन्म दिया। बरनाला पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर एक महिला व लड़के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। 
 
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस. एच. ओ. परमजीत सिंह ने बताया कि नेहा (काल्पनिक नाम) निवासी बरनाला ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि मैं दसवीं की पढ़ाई के बाद सात आठ वर्षों से घर में ही कार्य कर रही हूं। हमारी गली में किराए के बने कमरे में एक महिला कुसुम पत्नी सतिन्दर प्रशाद रहती है। लगभग 9 माह पहले उक्त महिला मुझे घर से बुलकार ले गई कि हम सब्जी खरीद कर आते हैं। हम सेखा फाटक के पास से सब्जी खरीद कर घर आए तो उसके घर में एक 26-27 वर्ष का लड़का जिसका नाम जगदीप था।उस लड़के से धक्के से उसने मेरा बलात्कार करवा दिया व मुझे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद वह लड़के को घर बुलाकर मेरा बलात्कार करवाती रही।
 
इस दौरान मैं सात माह की गर्भवती हो गई। गत दिनों वह हमारे घर आई व उसने कहा कि मैं किट लेकर आई हूं। इससे तेरा बच्चा गिर जाएगा। मेरे मना करने पर मुझे धक्के से उसने दवाई खिला दी। कुछ ही देर बाद मेरे पेट में दर्द होने लगा। अधिक दर्द के कारण मैने शोर मचाया तो हमारी पड़ोसिन ने दरवाजा खोला व मेरी मां के साथ सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। ऑप्रेशन दौरान मेरे एक मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। जिसकी गर्भपात की दवाई देने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर महिला कुसुम व जगदीप के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मृतक बच्चे का पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News