घरेलू विवाद के चलते ससुराल वालों ने विवाहिता को दी खौफनाक सजा

Wednesday, Jul 01, 2015 - 12:54 AM (IST)

अबोहर: घरेलू विवाद के चलते अबोहर निवासी महिला जोकि गांव सहारनपुर में विवाहित है, को ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। घायलावस्था में उसको मायके वालों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन सपना (30) पुत्री सुखवीर की माता सरोज रानी निवासी ईदगाह बस्ती ने बताया कि उन्होंने करीब 5 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री का विवाह सहारनपुर निवासी सोनू कुमार पुत्र श्याम लाल से किया था। विवाह के कुछ समय पश्चात ही सोनू व उसके परिवार वालों द्वारा सपना से घरेलू झगड़े के चलते अक्सर मारपीट की जाती थी।
 
इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन मामला न सुलझा तो गत 16 जून को अदालत में एक लिखित समझौता हुआ, जिसमें दोनों ने रजामंदी से मिलकर रहने पर सहमति जताई लेकिन गत देर सायं सोनू व उसके परिवार वालों ने घरेलू विवाद के चलते उसकी बेटी पर कैरोसीन व तेजाब डालकर उसे जलाने का प्रयास किया जिससे सपना का चेहरे से नीचे का शरीर जल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
 
Advertising