कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों का फूंका पुतला

Wednesday, Jul 01, 2015 - 12:00 AM (IST)

रामां मंडी,(परमजीत): स्थानीय शहर के नजदीकी गांव दीपा बंगी में भारतीय किसान यूनियन (एकता) सिद्धूपुर इकाई दीपा बंगी के प्रधान नैब सिंह दीपा बंगी के  नेतृत्व में जेलों में बंद 31 किसानों की रिहाई को लेकर कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों का पुतला फूंका। इस मौके किसान नेताओं ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के खिलाफ  नारेबाजी की। 

इस मौके नैब सिंह प्रधान, गुरदित्ता सिंह ब्लॉक जनरल सचिव और बलकरन सिंह खजांची ने बोलते हुए कहा कि बादल सरकार की शह पर जमीनों पर नाजायज कब्जे करवाए जा रहे हैं, जिसकी ताजा मिसाल कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों की तरफ से मौड मंडी में किए गए कब्जे से मिलती है। उन्होंने कहा कि यूनियन की तरफ से 22 जून को कब्जे छुड़वाने के लिए दिए धरने दौरान 31 किसानों को जेलों में बंद किया हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जेलों में बंद किसानों को जल्दी बिना शर्त रिहा न किया गया तो यूनियन बड़ा संघर्ष आरम्भ कर देगी। 
 
इस मौके गुरदित्ता सिंह जनरल सचिव ब्लॉक तलवंडी साबो, नैब सिंह इकाई प्रधान दीपा बंगी, बलकरन सिंह खजांची, गुरसेवक सिंह पूर्व पंच, सवरनजीत सिंह, रणजीत सिंह, प्रगट सिंह, उत्तम सिंह, गुरशरन सिंह कैशियर, निक्की सिंह, तेज सिंह, मन्दर सिंह, हरनेक सिंह, जगसीर सिंह, खेता सिंह, काला सिंह, बलदेव सिंह, पप्पू सिंह, गुरसेवक सिंह आदि किसान और गांव वासी विशेष रूप में उपस्थित थे।
Advertising