इंग्लैंड जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2015 - 12:18 AM (IST)

होशियारपुर (अश्विनी): थाना माडल टाऊन की पुलिस ने 5 लोगों को इंगलैंड भेजने का झांसा देकर 6.50 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में धारा 420, 406 व 120बी के अधीन केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अमरनाथ ने बताया कि सोढी सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी मोहल्ला धर्मा वार्ड नं. 9 दसूहा, जगजीत सिंह पुत्र अनंत राम निवासी गांव भटराना थाना भोगपुर, मोङ्क्षहद्र सिंह पुत्र लछमण सिंह, तेजा सिंह पुत्र साईंदास निवासी गांव सग्गरा व मंगता सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी कस्बा मोहल्ला दसूहा ने पुलिस के पास की शिकायत में आरोप लगाया था कि फूला सिंह पुत्र मान सिंह व उसके लड़के डेनम डढवाल उर्फ हरसिमरन सिंह निवासी अरोड़ा कालोनी, होशियारपुर ने बस्सी ख्वाजू के निकट उनसे यह राशि ली थी।

आरोपी पिता-पुत्र ने उन्हें न ही इंगलैंड भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस द्वारा और छानबीन शुरू कर दी गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News