मुसीबत में पड़ी मुंबई, सिखों ने लंगर चलाकर दिया सहारा (तस्वीरें)

Sunday, Jun 21, 2015 - 12:54 PM (IST)

मुंबईः पिछले कई दिनों से मुंबई में तेज बारिश के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर काफी मुसाफिर फंसे हुए हैं, जो न इधर जाने लायक हैं न उधर। उनके पास कुछ खाने के लिए भी नहीं है और भूख के साथ उनका बुरा हाल हो रहा है। 

स्टेशन पर फंसे मुसाफिरों के लिए खालसा एड के नौजवान एक उम्मीद की किरण बनकर आए। खालसा एड और गुरु सिंह सभा मुंबई ने मिलकर सभी यात्रियों के लिए दादर रेलवे स्टेशन पर लंगर चला दिया। 

रेलवे स्टेशन और आस-पास हर जगह पर बारिश में फंसे लोगों को गर्म-गर्म भोजन परोसा गया तब जाकर उनकी जान में जान आई। खालसा एड और गुरुद्वारा सिंह सभा का यह कदम सचमुच ही बहुत ही सराहनीय है। 

Advertising