जब सरेआम इस शख्स ने महिला को कह डाला I Love You

Friday, Jun 19, 2015 - 09:43 AM (IST)

जालंधर (शौरी): सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में उस समय हंगामा हो गया जब एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला को ‘आई लव यू’ कह डाला जिसके बाद महिला ने शोर-शराबा किया तो सुरक्षा कर्मचारियों ने शराबी को रोका और अस्पताल से बाहर जाने को कहा लेकिन शराबी ने बाहर जाने से मना कर दिया।

जानकारी के अनुसार आदमपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की रिश्तेदार महिला के घर कुछ दिन पहले बेटा पैदा हुआ जिसके चलते उक्त व्यक्ति शराब पीकर 2 दिन से अस्पताल में ही रह रहा है। 

आज सुबह से वह लगातार शराब पीकर लोगों से विवाद करने लगा, स्टाफ नर्स व अन्य मरीजों ने उसे कई बार डांटा लेकिन वह वार्ड से बाहर जाने के बाद दोबारा वार्ड में आ जाता। इसी बीच उक्त शराबी ने एक महिला से छेडख़ानी तक कर डाली। 

सुरक्षा कर्मचारियों के कहे जाने के बावजूद वह अस्पताल से बाहर नहीं गया तो उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को बुलाया। पुलिस को देख उसकी शराब उतरी और वह माफी मांगने लगा। आखिरकार शराबी अस्पताल से बाहर चला गया तब जाकर मामला शांत हुआ।

Advertising