Watch Pics: दुनिया के तीसरे सबसे बड़ी उम्र के शख्स हैं ''बापू नाजर सिंह''

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2015 - 12:06 PM (IST)

लंदनः कहते हैं कि हर पीढ़ी को अपने से बड़े -बुज़ुर्गों की ज़रूरत होती है। बुजुर्गों का हाथ यदि सिर पर हो तो दुनिया की तमाम दौलत कदमों में लगती है। ऐसे ही हैं नाजर सिंह, जो अपनी उम्र के पूरे 11 दशक जी कर 111 साल के हो चुके हैं। 

हाल ही में  काफी गंभीर इंफैक्शन के शिकार हुए नाजर सिंह एक बार फिर मौत को मात देते हुए जीत गए। बापू नाजर सिंह का जन्म 8 जून, 1904 में पंजाब में हुआ था और पिछले 50 सालों से लंदन के  सुंदरलैंड में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 

नाजर सिंह दुनिया के तीसरे सबसे बड़ी उम्र के व्यक्ति हैं। उनके परिवार में कुल 106 मैंबर हैं। बापू नाज़र सिंह का विवाह निरंजन कौर के साथ 1932 में हुआ था और 12 साल पहले वह इस दुनिया को 90 साल की उम्र में अलविदा कह गर्इ। 

बापू नाजर सिंह के पारिजनों का कहना है कि उनकी इस लंबी उम्र का राज़ उनकी ख़ुराक है। इसके साथ ही वह विसकी का एक पैग लगाने के भी शौकीन हैं। बापू नाज़र सिंह का कहना है कि वह बहुत खुश हैं और बहुत उत्साहित महसूस करते हैं। उम्र के 12 दशकों में कदम रख चुके बापू नाज़र सिंह रोजमर्रा  फल खाते और दूध पीते हैं और 10 घंटों तक सोकर अपनी नींद पूरी करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News