Watch Video: बेवफा पत्नी को दी ऐसी मौत कि देखने वाले की कांप उठी रूह

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2015 - 04:48 PM (IST)

जालंधर (स.ह., सुधीर): दूसरी पत्नी की बेवफाई से गुस्साए युवक ने ईंटें मार-मार कर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। न्यू शीतल नगर में दिन-दिहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत का वातावरण है। पुलिस ने महिला सपना के कातिल को वारदात के करीब 2 घण्टे बाद ही आरोपी युवक सुनील कुमार को न्यू गार्डन कालोनी, मिट्ठापुर रोड से काबू कर लिया। आरोपी खून से सने कपड़े पहन कर ही घूम रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
जानकारी के मुताबिक मृतका सपना ने कुछ दिन पहले अपने दूसरे पति सुनील को छोड़ कर तीसरी शादी हरजिन्द्र सिंह के साथ रचा ली थी। 5-6 दिन से सपना और हरजिन्द्र इकट्ठे न्यू शीतल नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। सपना के तीसरी शादी रचा लेने के कारण सुनील कुमार के साथ उसका विवाद चल रहा था। आज सुबह करीब 11 बजे सुनील दीवार फांद कर सपना के घर में घुसा। सपना घर में अकेली थी। 
 
सुनील घर में घुसा और उसने सपना को तीसरी शादी रचाने पर विरोध जताया। दोनों के बीच विवाद हुआ और सुनील ने ईंट उठा कर सपना के सिर में दे मारी। सुनील ने उसके सिर में ईंट से कई वार किए। सपना की मौत के पश्चात वह भाग निकला। हत्या की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. नार्थ अमनीत कौंडल, थाना नम्बर 1 के एस.एच.ओ. बलबीर सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारम्भिक जांच में पता चला कि सपना की हत्या उसकी दूसरे पति सुनील ने की है।
 
 पुलिस को मौके पर सुनील का मोबाइल नम्बर मिला। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने मि_ापुर रोड पर स्थित न्यू गार्डन कालोनी से आरोपी सुनील को काबू कर लिया। आरोपी के कपड़ों पर खून के छींटे पड़े हुए थे। पुलिस ने सबूत के तौर पर खून से सने आरोपी के कपड़े काब्त किए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News