विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे एक करोड़ रुपए

Saturday, May 23, 2015 - 04:14 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : 7 व्यक्तियों को विदेश भेजने का झांसा देकर कथित तौर पर उनसे करीब एक करोड़ 2 लाख रुपए ऐंठने के मामले में सरहिंद पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शिकायतकत्र्ता सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि कथित आरोपी अमरजोत सिंह ढंडा और पाल सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। 
 
उक्त दोनों व्यक्तियों ने विदेश भेजने की बात कहकर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए। शिकायतकत्र्ता मुताबिक इसी तरह से आरोपियों ने परमिन्द्र सिंह पुत्र पाल सिंह वासी प्रोफैसर कालोनी सरहिंद, अशोक कुमार पुत्र सुखदेव गिर, कमलजीत सिंह पुत्र केवल कृष्ण वासी गांव वजीराबाद थाना सरहिंद, सुखविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी वार्ड नंबर 6 सरहिंद, वीना सोढी पत्नी स्वतंत्र सिंह सोढी वासी अरोड़ा एंड कम्पनी जी.टी. रोड सरहिंद और अमरीक सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह वासी गांव सलाणा दुल्ला सिंह वाला थाना अमलोह से भी उक्त आरोपियों ने विदेश भेजने का झांसा देकर कुल 1 करोड़ 2 लाख रुपए धोखे से ऐंठ लिए हैं। 
 
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बयान दिया है कि विदेश भेजने में सफल नहीं होने पर जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे तो वे लोग रुपए वापस करने में टाल-मटोल करने लग गए। आखिरकार परेशान होकर उसने उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। थानेदार गुरमीत सिंह इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कथित आरोपी अमरजोतसिंह ढंडा व पाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर  अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
Advertising