पत्नी के थे पड़ोसी के साथ नाजायज संबंध, पति ने किया विरोध, उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2015 - 01:46 AM (IST)

फिरोजपुर: थाना सदर के अंतगर्त पड़ते गांव जैमल वाला में कुछ दिन पहले नाजायज संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामलें में पुलिस ने जांच करने के पश्चात मृतक व्यक्ति के भाई के बयान पर उसकी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की धारा 302,34 आई.पी.सी तहत मामला दर्ज किया है। 

 
थाना सदर के इंस्पैक्टर यादविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुखदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जैमलवाला ने बताया कि उसके भाई गुरबचन सिंह की 7 वर्ष पहले शादी हुई थी, जिसमें पंचायत ने उसका तलाक करवा दिया था और गुरबचन सिंह ने दौबारा से मनप्रीत कौर के साथ शादी कर ली थी। 
 
शिकायकर्ता ने बताया कि उसकी भाई मनप्रीत कौर के पड़ौस में रहने वाले राजबीर सिंह उर्फ जज पुत्र मेहर सिंह के साथ नाजायज संबंध थे, जोकि गुरबचन सिंह को पसंद नहीं थे। जिसके चलते गुरबचन सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने कुछ दिन पहले अपने प्रेमी राजबीर सिंह के साथ मिलकर उसके भाई गुरबचन सिंह की गला दबाकर हत्या की है। जिसके चलते दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। जांचकर्ता यादविन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामलें में पुलिस ने दोषी मनप्रीत कौर व उसके प्रेमी राजबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News