भाजपा नहीं, कांग्रेस के समय पैदा हुए अदानी, अंबानी: नायडू

punjabkesari.in Friday, May 22, 2015 - 04:38 PM (IST)

जालंधर (पाहवा): केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों के नाम लेकर विपक्षी दल भाजपा सरकार पर कई प्रकार के आरोप लगा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के लोग शायद यह भूल गए हैं कि ये बड़े-बड़े उद्योगपति पिछले 1 साल में नहीं बल्कि 60 वर्ष में तैयार हुए हैं।

भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए आए वेंकैया नायडू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन उद्योगपतियों के नाम पर भाजपा पर तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कांग्रेस पर बरसते हुए नायडू ने कहा कि जो 60 वर्ष में कांग्रेस व उनके सहयोगी दल नहीं कर पाए वही सब कुछ भाजपा को 1 वर्ष में देने के लिए कहा जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News