पगड़ी उतार कर बच्चे की जान बचाने वाले सिख के घर आर्इ खुशियां

Friday, May 22, 2015 - 04:30 PM (IST)

ऑकलैंडः न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के शहर टाकनीनी में 15 मई को एक सड़क हादसे में घायल हुए 5 वर्षीय बच्चे देईजान को बचाने के लिए पगड़ी उतारने वाला हरमनप्रीत सिंह रातों-रात पूरी दुनिया का हीरो बन गया। 
 
जी हां, गोरों के देश में जाकर उसने काम ही ऐसा किया था कि कोई भी उसका मुरीद हुए बिना रह न सका और उसकी एक अच्छाई ने सभी का दिल जीत लिया। मरते हुए  बच्चे की जान बचाने वाले हरमनप्रीत के लिए अब गोरों ने मदद के हाथ बढ़ा दिए हैं।
 
न्यूजीलैंड की अखबारों में हरमन की खबरें छपीं और न्यूज चैनलों पर उसके इंटरव्यूज  छा गए। इस दौरान उसके घर की आर्थिक तंगी भी लोगों की नजरों में आर्इ जिससे उसकी मदद के लिए कर्इ हाथ आगे बढ़े। एक आम जैसे घर में बिना किसी ख़ास फर्नीचर के रह रहे हरमन के घर का नक्शा उसके फैन हुए न्यूजीलैंड के टी. वी. चैनल (टी. वी. एन. जोड) ने बदल कर रख दिया। 
 
जब हरमनप्रीत की मदद के लिए इस टी. वी. चैनल के नुमाइंदे उसके घर पहुंचे तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। टी. वी. चैनल के नुमाइंदों ने पहले उसकी इंटरव्यू ली और फिर कहा कि उसके कमरो में सोफा सैट होना चाहिए। हरमनप्रीत ने आम जैसे लहजो में कहा होना तो चाहिए। फिर क्या था उसके घर के बाहर फर्नीचर कंपनी की गाड़ी आ खड़ी हुई और उसके कमरे में सोफा सैट और कोफी टेबल सजा दिया गया। 
 
इमीग्रेशन के डॉयरैक्टर स. जगजीत सिंह सिद्धू ने भी हरमनप्रीत सिंह को भविष्य में जरूरत पड़ने पर फ्री इमीग्रेशन सेवाओं की पेशकश की है। हरमनप्रीत की यह सफलता देख कर जहां कई लोग खुश हैं, वहीं भारतीयों के लिए ख़ास तौर पर सिख भाईचारे के लिए यह बेहद गर्व की बात है। 
Advertising